गिव अप अभियान (Give Up Abhiyan Rajasthan) : स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने का तरीका जाने स्टेप बाय स्टेप


By Rajesh Kumar at  2025-09-13  at 08:15:35
गिव अप अभियान (Give Up Abhiyan Rajasthan) : स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने का तरीका जाने स्टेप बाय स्टेप
गिव अप अभियान (Give Up Abhiyan Rajasthan) : स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने का तरीका जाने स्टेप बाय स्टेप





गिव अप अभियान क्या है (Give Up Abhiyan Rajasthan): दोस्तों यह एक ऐसा अभियान है जिसके माध्यम से खाद्य सुरक्षा की सूची से वो लोग हटाए जा रहे है जो काबिल होते हुए भी सरकारी गेंहू को डकार रहे है। गिव अप अभियान के तहत उन लोगों को हटाकर नए लोग जोड़े जा रहे है जिन्हें वास्तव में सरकारी गेंहू की जरूरत है।

वैसे आपको बता दे की गिव अप अभियान के तहत दोस्तों आप अगर काबिल है तो आसानी से खाद्य सुरक्षा को छोड़ सकते है। और वो भी बिना किसी पेनल्टी के। लेकिन अगर आपने give up abhiyan last date के बाद तक इसे नही छोड़ा है तो यह आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

राजस्थान सरकार का कहना है की, अगर कोई व्यक्ति काबिल होते हुए भी गिव अप अभियान के तहत गेंहू लेना नही छोड़ रहा है तो उसे अब तक लिए गए गेंहू के लगभग 31रु. प्रति किलो के हिसाब से पैसा वसूले जायेंगे। इसलिए दोस्तों आपसे अपील है की, अगर आप अपने आप को काबिल समझते है तो आप इस गिव अप अभियान के तहत सरकारी गेंहू को छोड़ सकते है।

गिव अप अभियान कब शुरू हुआ?



इस अभियान को वर्ष 2024 में शुरू किया गया था तब से लेकर अब तक प्रदेशभर में 27 लाख से अधिक सक्षम लाभार्थियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा छोड़ी है। इस अभियान का उद्देश्य (give up abhiyan kya hai) सक्षम लोगों को स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी त्यागने के लिए प्रेरित करना है ताकि गरीबों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।

गरीबों को मिला लाभ-



जब इस अभियान के तहत लाखों लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा छोड़ी तो इसके बाद कई लोग जो इसके लिए काबिल थे उन्हें आसानी से जोड़ा जा चूका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग अब तक 60 लाख नए लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ा जा चूका है।

Give UP Abhiyan Last Date-



दोस्तों सरकार का कहना है की, nfsa give up abhiyan के तहत जो स्वयं नहीं हटते हैं, उन्हें जिला प्रशासन नोटिस भी जारी करता है और अंतिम तिथि तक नहीं हटाने पर आर्थिक वसूली भी की जाती है – जैसे राशन की कीमत और ब्याज का भुगतान।

इसलिए अगर आपने अब तक इस योजना में अपने आप को नही हटवाया है तो आपको बता दे की वर्ष 2025 में इस अभियान की अवधि 31 अगस्त और फिर 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई थी, ताकि ज्यादा से ज्यादा अपात्र परिवार योजना से बाहर हों।

31 अक्टूबर 2025 तक अगर कोई परिवार इस योजना से काबिल होते हुए भी नही हटेगा तो उसे काफी नुकसान पहुंचेगा। यह अभियान सामाजिक न्याय, ईमानदारी और सरकारी लाभों के सही उपयोग के लिए एक उदाहरण बन चुका है ताकि समाज में सबको उसकी ज़रूरत के अनुसार सहायता मिल सके।

NFSA Give UP Abhiyan Eligibility-



यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा कुछ योग्यताएं बता रहे है, जिन्हें समझकर आप जाने की आप NFSA के तहत गेंहू ले सकते है या नही:

• आपके परिवार में कोई सदस्य सरकारी/अर्द्ध सरकारी/स्वायत्तशासी निकाय में कार्यरत नही होना चाहिए।

• आपके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक नही होनी चाहिए।

• आपके परिवार में कोई आयकर दाता नही होना चाहिए।

• आपके नाम पर कोई निजी चौपहिया वाहन नही होना चाहिए।

Give UP Abhiyan Form-



दोस्तों यहाँ हम आपको निम्नलिखित स्टेप्स बता रहे है, जिनके माध्यम से आप घर बैठे ही अपने आप को इस खाद्य सुरक्षा योजना (give up abhiyan rajasthan form pdf) से बाहर कर सकते है:

स्टेप 1. अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउज़र में जाएँ और यूआरएल बॉक्स में आधिकारिक वेबसाइट (https://rrcc.rajasthan.gov.in/) का यूआरएल डालें।

स्टेप 2. इसके बाद आपको Give UP Abhiyan Form का आप्शन दिखेगा जहाँ आपको क्लिक करना है।

स्टेप 3. इसके बाद अपना जिला और राशन कार्ड नंबर डालें और कार्ड खोजें।

स्टेप 4. फिर परिवार के सदस्य के आधार-से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अंत में घोषणा स्वीकृत करें और फाइनल सबमिट/सेव कर दें।

उपरोक्त प्रक्रिया अपनाकर आप give up abhiyan rajasthan के तहत खाद्य सुरक्षा से आप अपना नाम आसानी से हटवा सकते है। ध्यान रहे की स्वेच्छा से नाम हटवाने पर किसी प्रकार की वसूली नहीं होती, लेकिन अगर अंतिम तिथि (give up abhiyan last date) के बाद अपात्र लाभार्थी बने रहते हैं, तो वसूली की कार्रवाई संभव है।

इसलिए अगर आप काबिल है तो जल्द से जल्द अपना नाम give up abhiyan rajasthan के माध्यम से हटवाने की कोशिश करें और अन्य लोगों को भी इसके बारें में प्रेरित करें। ताकि जो लोग इस योजना के लिए असली हकदार है उन्हें इसका लाभ आसानी से मिल सके।





Labels: All Government Schemes , Jobs In rajasthan , Jobs In RBSE