कैंसर वैक्सीन रशिया: रूस ने कैंसर के इलाज में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक नई mRNA-आधारित कैंसर वैक्सीन विकसित की है, जिसे Federal Medical and Biological Agency (FMBA) ने तैयार किया है। रूस कैंसर वैक्सीन ने कई वर्षों के शोध और परीक्षणों के बाद सभी प्रीक्लिनिकल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं, जो इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता को प्रमाणित करते हैं।
रूस कैंसर वैक्सीन का मुख्य प्रारंभिक लक्ष्य कोलोरेक्टल कैंसर (कोलन कैंसर) होगा, जो वैश्विक रूप से एक आम और घातक कैंसर प्रकार है। आपको बता दे की इस वैक्सीन की घोषणा 10वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) में की गई, जो 3 से 6 सितंबर 2025 तक व्लादिवोस्तोक में "The Far East: Cooperation for Peace and Prosperity" विषय पर आयोजित किया गया था।
उम्मीद है की इस कैंसर वैक्सीन रूस के विकास से कैंसर के इलाज में एक नई दिशा बन सकती है, जिससे मरीजों को अधिक प्रभावी और सुरक्षित उपचार मिल सकेगा। रूस की यह पहल वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
• रूस कैंसर वैक्सीन एक mRNA-आधारित वैक्सीन है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को ट्यूमर के खिलाफ प्रतिक्रिया करने के लिए प्रेरित करती है।
• प्रीक्लिनिकल स्टडीज में इस वैक्सीन ने ट्यूमर के आकार और विकास को कम करने में सफलता दिखाई है।
• वैक्सीन के कारण मरीजों की जीवन दर में भी सुधार के संकेत मिले हैं, जिससे यह समझा जाता है कि यह उपचार प्रभावी हो सकता है।
दोस्तों कोलन (बड़ी आंत) के ऊतकों में शुरू होने वाला एक प्रकार का कैंसर है। यह तब होता है जब कोलन की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं, जिससे कोलन के अंदर पालीप्स (गांठें) बनती हैं जो समय के साथ कैंसरग्रस्त हो जाती हैं। इसके लक्षणों में मल में रक्त आना या मल त्याग की आदतों में बदलाव शामिल हो सकते हैं।
विशेषज्ञ बताते है की, कोलोरेक्टल कैंसर के अलावा, इस वैक्सीन तकनीक का उपयोग ग्लियोब्लास्टोमा (ब्रेन कैंसर) और ऑक्यूलर मेलेनोमा (आंख का एक विशिष्ट प्रकार का कैंसर) के लिए भी हो रहा है।
इन कैंसर प्रकारों के लिए विकसित टीकों की प्रगति वर्तमान में एडवांस स्टेज पर है, जिससे आने वाले समय में इनके लिए भी नए उपचार उपलब्ध हो सकते हैं। जो की कैंसर मरीजों के लिए अच्छे संकेत हो सकते है।
• विश्व में हर साल लगभग 20 मिलियन नए कैंसर के मामले सामने आते हैं और लगभग 10 मिलियन लोगों की इससे मृत्यु होती है।
• कैंसर से मरने वाले लोगों की संख्या हर साल बढ़ रही है और 2050 तक यह 35 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2022 की तुलना में 77% अधिक है।
• दुनिया भर में लगभग 1 में से 5 लोग अपने जीवनकाल में कैंसर विकसित करते हैं, जिसमें पुरुषों में यह अधिक सामान्य है।
इन सभी में फेफड़ों का कैंसर सबसे ज्यादा मौतों का कारण है (लगभग 1.8 मिलियन मौतें, 18.7%) इसके बाद कोलोरेक्टल, लीवर, स्तन और पेट के कैंसर से होने वाली मौतें प्रमुख हैं। इस बढ़ोतरी में जनसंख्या वृद्धि, जीवनशैली बदलाव, तंबाकू उपयोग, शराब, मोटापा, और पर्यावरणीय जोखिम शामिल हैं।
दुःख की बात यह है की, बहुत सारे देश अब भी कैंसर के इलाज और रोकथाम के लिए पर्याप्त संसाधन और सेवाएं प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। आज के दौर में वैश्विक स्तर पर कैंसर की रोकथाम और उचित चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सरकारों को पाखंडवाद को छोड़कर चिकित्सा व्यवस्था पर ध्यान देना होगा।