Apache RTR 180 का नया मॉडल लांच, जाने On Road Price, Mileage and Top Speed


By Rajesh Kumar at  2025-09-05  at 16:11:14
Apache RTR 180 का नया मॉडल लांच, जाने On Road Price, Mileage and Top Speed
Apache RTR 180 का नया मॉडल लांच, जाने On Road Price, Mileage and Top Speed





Apache RTR 180: पिछले काफी समय से भारतीय बाजार में TVS दवारा ग्राहकों के बीच अपने नाम की धाक जमा चुकी tvs apache rtr 180 का जल्द ही अपडेटेड वर्ज़न लॉन्च होने वाला है। आपको बता दे की बाइक निर्माता कम्पनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक टीज़र जारी किया था, जिसे देखकर ऐसा लगता है की अब जल्द ही rtr 180 को चाहने वालों को एक बार फिर से नए लुक में यह बाइक मिल जाएगी।

यह बाइक विशेष रूप से परफॉर्मेंस और स्टाइल के मामले में यात्रियों के बीच लोकप्रिय है, और दैनिक आवागमन के साथ-साथ लंबी सवारी के लिए भी उपयुक्त मानी जाती है। कम्पनी का मानना है की, apache rtr 180 अपने स्पोर्टी लुक और दमदार परफ़ॉर्मेंस के लिए ख़रीदारों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं।

इसलिए, बिक्री के नज़रिए से इनका फ़ेसलिफ़्ट वर्ज़न लॉन्च कंपनी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस बार Apache RTR 180 इंजन के प्रदर्शन में काफी हद तक कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। लेकिन इस बाइक की कीमत में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है।

TVS Apache RTR 180 On Road Price -



फ़िलहाल TVS Apache RTR 180 सिंगल ‘RM Disc BT’ वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी एक्स शोरुम रेट 1.35 लाख रुपये है। लेकिन जब on road price की बात आती है तो आपको यह बाइक 1.60 लाख रूपये के आसपास मिल जाती है। इस कीमत में आपको सभी टैक्स और insurance कवर देखने को मिल जाते है।

हालाँकि जब से GST के नए नियम आए है तब से आपको TVS Apache RTR 180 On Road Price कुछ हद तक कम देखने को मिल जाएगी। क्योंकि इन नियमों में ऑटो पार्ट्स एवं insurance को लेकर सरकार ने काफी हद तक ध्यान दिया है। उम्मीद की जा रही है की, नए GST स्लैब के आने के बाद rtr 180 price की कीमत लगभग ₹14000 रुपये कम हो जाएगी।

Apache RTR 180 के फीचर्स -



• इस बाइक में सिंगल चैनल ABS, फ्रंट डिस्क, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलाइट और DRLs जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

• इस बाइक में 177.4 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 16.78 bhp का पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

• कंपनी के अनुसार यह बाइक 41 kmpl का माइलेज (apache rtr 180 mileage) देती है।

• इस बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक (tvs apache rtr 180 fuel tank capacity) दिया है, जो एक अनुमान के अनुसार फुल भरने पर 500 KM तक की दूरी तय (apache rtr 180 mileage per liter) कर सकता है।

Apache RTR 180 Top Speed -



कम्पनी बताती है की, TVS Apache RTR 180 की अधिकतम टॉप स्पीड लगभग 113 किलोमीटर प्रति घंटा (km/h) है, जो कंपनी द्वारा घोषित की गई है। यह स्पीड इस बाइक के 177.4 सीसी इंजन और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ संभव होती है।

इसके अलावा, कुछ उपयोगकर्ता और टॉप स्पीड टेस्टों के वीडियो में 135-138 km/h के आसपास की रफ्तार भी देखी गई है, लेकिन कंपनी की आधिकारिक टॉप स्पीड 113 km/h है। इस बाइक को खास तौर पर शहर में तेज़ और स्मूद राइड के लिए डिज़ाइन किया गया है, और इसमें Glide Through Technology जैसी फीचर्स भी हैं जो लो-स्पीड में चलाने में मदद करती हैं।





Labels: All news , Jobs In All India