गूगल की चेतावनी - 250 करोड़ यूजर अपने Gmail का पासवर्ड बदले, जानिए जीमेल अकाउंट रिकवरी का तरीका


By Rajesh Kumar at  2025-09-01  at 18:25:31
गूगल की चेतावनी - 250 करोड़ यूजर अपने Gmail का पासवर्ड बदले, जानिए जीमेल अकाउंट रिकवरी का तरीका
गूगल की चेतावनी - 250 करोड़ यूजर अपने Gmail का पासवर्ड बदले, जानिए जीमेल अकाउंट रिकवरी का तरीका





अगर आप भी एक एंड्राइड फोन को इस्तेमाल करते है तो आपके लिए यह एक निराशाजनक खबर हो सकती है। क्योंकि Google ने 2.5 अरब Gmail यूजर्स को हैकिंग के बढ़ते खतरे के बारे में चेतावनी जारी की है। ShinyHunters नाम के हैकिंग ग्रुप के हमलों को देखते हुए कंपनी ने सभी यूजर्स को तुरंत पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।

गूगल का मानना है की, यह ग्रुप फिशिंग के जरिए यूजर्स की संवेदनशील जानकारी चुराता है। और फिर ये जानकारी आपको ब्लैकमेल करने के लिए भी काम में ले सकता है। इसलिए बेहतर होगा की आप अपने जीमेल अकाउंट का पासवर्ड बदल दें। आपको बता दे की गूगल की चेतावनी सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें निशाना बनाया गया है।

हम सब जानते है की कोई भी ईमेल अकाउंट अक्सर बैंकिंग, शॉपिंग और सोशल मीडिया लॉगिन के लिए इस्तेमाल होता है,ऐसे में हैक हुए जीमेल से कई बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इसलिए गूगल ने यूजर्स को पासवर्ड बदलने के साथ ही two-step verification (2SV) को ऑन करने के लिए भी कहा है।

Gmail का पासवर्ड कैसे बदलें ?



दोस्तों यहाँ हम आपको gmail का पासवर्ड बदलने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे है, जिसे फॉलो करके आप अपना जीमेल अकाउंट रिकवरी कर सकते है...

स्टेप 1. सबसे पहले आप अपने फोन या लैपटॉप में जीमेल खोलें।

स्टेप 2. इसके बाद अकाउंट सेटिंग पर क्लिक करें।

स्टेप 3. फिर आपको मैनेज योर गूगल अकाउंट का विकल्प चुनें।

स्टेप 4. इसके साइड में Security विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5. यहां पर चेंज पासवर्ड का ऑप्शन मिलेगा जहाँ क्लिक करें।

स्टेप 6. फिर आपसे पासवर्ड बदलने से पहले गूगल सिक्योरिटी के लिए पुराना पासवर्ड पूछेगा।

स्टेप 7. ओल्ड पासवर्ड डालने के बाद New Password क्लिक करें।

स्टेप 8. नया पासवर्ड एंटर करें।

स्टेप 9. आखिर में चेंज पासवर्ड पर क्लिक कर समिट कर दें।

उपरोक्त प्रक्रिया के माध्यम से आप अपना जीमेल आईडी का पासवर्ड आसानी से बदल सकते है। इसके बाद रही बात two-step verification (2SV) की तो आपको यह प्रक्रिया भी हम बता रहे है, जो इस प्रकार है...

स्टेप 1. सबसे पहले आपको फोन,लैपटॉप पर जीमेल खोलना है।

स्टेप 2. इसके बाद सिक्योरिटी सेटिंग्स पर जाना है।

स्टेप 3. फिर आपको मैनेज योर गूगल अकाउंट पर क्लिक करना है।

स्टेप 4. इसके बाद साइड बार में सिक्योरिटी टैब चुनना है।

स्टेप 5. फिर आपको यहां पर 2-Step Verification का विकल्प मिलेगा जहाँ क्लिक करें।

स्टेप 6. फिर अपना वर्तमान जीमेल पासवर्ड डालें।

स्टेप 7. फिर आपको ऑथिकेशन के लिए तीन विकल्प देखने को मिलेंगे।

स्टेप 8. जहां आप फोन पॉप अप, OTP का विकल्प चुन सकते हैं।

स्टेप 9. सेफ्टी के लिए हमेशा चालू रहने वाला फोन नंबर एड करें ताकि फोन नंबर से भी आईडी लॉगिन कर सकें।

दोस्तों इन सब प्रक्रियाओं के माध्यम से आप आसानी से अपना जीमेल आईडी का पासवर्ड बदल सकते है और टू स्टेप का वेरिफिकेशन भी लगा सकते है. जिससे कोई अंजान व्यक्ति आपको कभी भी हैक नही कर पाएगा। शर्त यह है की आप अपनी निजी जानकारी किसी वेद्य साइट्स के अलावा सांझा ना करें।

अगर आपका डेटा लीक हुआ है तो तुरंत पासवर्ड बदलें और हमेशा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखें। इसके अलावा समय-समय पर पासवर्ड बदलने की आदत बना लें। लंबे समय तक एक पासवर्ड रखने से पासवर्ड लीक होने का खतरा बना रहता है।

जीमेल का पासवर्ड कैसे पता करे ?



सबसे पहले तो आपको बता दे की पासवर्ड सीधे पता करना संभव नहीं है, बल्कि आप उसका रिसेट करके नया पासवर्ड बना सकते हैं। दोस्तों जीमेल का पासवर्ड पता करने का सीधा तरीका यह है कि अगर पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप उसे "पासवर्ड रीकवर" या "पासवर्ड रिसेट" प्रक्रिया के जरिए बदल सकते हैं। कई - कई बार आपको अपने जीमेल का पासवर्ड पता नही होता है।

इसलिए आप भी अपने जीमेल का पासवर्ड पता करने की भरपूर कोशिश करते है। लेकिन अंत में आपको निराशा ही हाथ लगती है। इसलिए यहाँ हम आपको जीमेल का पासवर्ड पता करने का तरीका बता रहे है, जो इस प्रकार है...

स्टेप 1. सबसे पहले आप Gmail लॉगिन पेज पर जाएं और अपना Gmail ID डालें।

स्टेप 2. इसके बाद "फॉरगोट पासवर्ड?" पर क्लिक करें।

स्टेप 3. यहाँ उपलब्ध विकल्पों में से अपना मोबाइल नंबर, रिकवरी ईमेल, या अन्य सत्यापन विधि चुनें।

स्टेप 4. इसके बाद पहचान सत्यापित करने के बाद नया पासवर्ड बनाएं।

स्टेप 5. यदि आपके पास रिकवरी मोबाइल नंबर या मेल नहीं है, तो "Try another way" विकल्प चुनें, जहाँ अन्य तरीकों से आपकी पहचान की जाएगी।

स्टेप 6. फिर आप नया पासवर्ड बनाकर लॉग इन कर सकते है, और अपने नए पासवर्ड को याद रखने की कोशिश करें।

निष्कर्ष -



दोस्तों जीमेल की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम और फीचर्स उपलब्ध हैं जो आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। जीमेल स्पैम, फिशिंग, मालवेयर से सुरक्षा प्रदान करता है और आपके अकाउंट पर संदिग्ध गतिविधि की निगरानी करता है। लेकिन फिर भी कई-कई बार सुरक्षा में चुक के कारण यूजर को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। इसलिए आप जब भी कोई ऑनलाइन गतिविधि करें तो सुरक्षा का ध्यान स्वंय भी रखें।





Labels: All news , Jobs In World