Dialer Change Today : स्मार्टफोन कॉलिंग इंटरफेस बदला | ऐसे करें पहले जैसा


By Rajesh Kumar at  2025-08-23  at 12:39:10
Dialer Change Today : स्मार्टफोन कॉलिंग इंटरफेस बदला | ऐसे करें पहले जैसा
Dialer Change Today : स्मार्टफोन कॉलिंग इंटरफेस बदला | ऐसे करें पहले जैसा





Dialer Change Today: 21 अगस्त 2025 के दिन बहुत से एंड्राइड फोन के यूजर्स कॉल करना का डायलर बदल गया है। जिसकी वजह से तरह - तरह की अफवाहें फ़ैल रही है। कहीं ये कोई हमारे फोन की सुरक्षा (spy dialer) में चुक तो नही हो गयी है।

दरअसल इस नए स्मार्टफोन कॉलिंग इंटरफेस में अब कॉल लॉग में हर कॉल अलग-अलग दिखाई देती है पुरानी तरह की ग्रुपिंग नहीं मिलती। फेवरेट कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री को एक टैब में जोड़ दिया गया है।

और इसके साथ ही, कॉल्स अब गोल किनारों वाले कार्ड्स में दिखती हैं और एक नया फिल्टर सिस्टम आया है, जिससे मिस्ड, स्पैम, और कॉन्टैक्ट्स अलग-अलग देख सकते हैं।

बदलाव क्यों हुआ है?



दोस्तों यह बदलाव सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोन में हुआ है जिनमें Google Phone App Dialer App के रूप में सेट है। Google ने अपने Phone ऐप में Material 3 Expressive रीडिजाइन लागू किया है, जो अब यूजर्स तक पहुंचना शुरू हो गया है।

आपको बता दें की इस नए डिजाइन को खास तौर पर ज्यादा मॉडर्न, सिंपल और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव ऐप की नेविगेशन स्टाइल में देखने को मिल रहा है।

How to change default dialer ?



जब यूजर्स इस नए अपडेट से नाखुश दिखाई दे रहे है, तो कई फोन कंपनियां इसके लिए सेटिंग करके रखती है। और एक विकल्प भी प्रदान करती है। अगर आप भी पुराना डायलर वापिस लाने के बारें में सोच रहे है, तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो (how to set google dialer as default) करना होगा...

Step 1: Google Phone ऐप का अपडेट अनइंस्टॉल करें।

Step 2: App Info में जाकर, तीन डॉट्स पर क्लिक करें, "Clear Data" विकल्प चुनें।

Step 3: अपने फोन को रिस्टार्ट कर लें।

Step 4: भविष्य में ऐप अपने आप फिर से अपडेट न हो। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ऐप के लिए सर्च करना है और फिर थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करके Enable auto update पर टैप करके इसे बंद करना होगा।

इन सब स्टेप्स से आप कुछ समय के लिए पुराने डायलर को वापिस ला सकते है। लेकिन दोस्तों यह Google के Material 3 डिज़ाइन पर आधारित नया अपडेट है, जिसे बिना किसी ऐप अपडेट के सर्वर-साइड लागू किया गया है। और गूगल हमेशा यूजर्स के लिए भलाई ही सोचती है। जैसा हम सबने आजतक अनुभव किया है।

Google का कहना है कि यह नया Material 3 Expressive Design 18,000 यूज़र्स पर की गई रिसर्च के बाद लागू किया गया, ताकि जरूरी बटन और जानकारी जल्दी पहचानी जा सके और इंटरफेस ज्यादा आधुनिक लगे। इसलिए, नया Google Phone Dialer App अपडेट बिना किसी नोटिफिकेशन के सर्वर-साइड लागू किया गया ताकि कंपनी तत्काल डिजाइन, प्रयोग और बदलाव कर सके।





Labels: All news , Jobs In World