KIA EV5 Price In India: दोस्तों यह किआ की तीसरी ई-जीएमपी ईवी है और कंपनी ने इसे चेंगदू मोटर शो में पेश किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस चार को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद यह दूसरे देशों में उतारी जाएगी। अगर किया मोटर्स इसे भारत में लॉन्च करने का प्लान बनाती है तो यह यहां पर 2025 की शुरूआत तक आ सकती है।
भारत में इसे किआ ईवी6 के नीचे पोजिशन किया जाएगा। ईवी5 की कीमत 30 से 45 लाख रुपये (kia ev5 price) हो सकती है। वैसे आपको बता दें की इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 से रहेगा।
Kia EV5 का स्टैंडर्ड वर्जन 64 kWh की बैटरी पैक में आएगा इसमें 160 kW की मोटर दी जाएगी। यह कार एक बार फुल चार्ज होने में 530 km तक चलेगी। कार का लॉन्च रेंज वेरिएंट 88 kWh की बैटरी के साथ आएगा। इसमें 160 kW की मोटर पावर मिलेगी। यह कार 720 km तक की रेंज (kia ev5 mileage) देगी।
इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4615 मिमी, चौड़ाई 1875 मिमी है। ये मोटर 218 बीएचपी की मैक्स पावर और 310 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा।
Kia EV5 में एक मैट आइवरी सिल्वर के साथ नौ चमकदार रंगों का विकल्प मिलता है। जिसमें मैग्मा रेड, स्टारी नाइट ब्लैक, आइवरी सिल्वर, क्लियर व्हाइट, स्नो व्हाइट पर्ल, आइसबर्ग ग्रीन, टाइड ब्लू, फ्रॉस्ट ब्लू और शेल ग्रे शामिल हैं।
दोस्तों Kia EV5 अपने सेगमेंट में शानदार रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, सुपरफास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी व कंफर्ट फीचर्स के साथ आने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है. आपको बता दे की यह एक 5 सीटर इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें पांच लोग आराम से सफर कर सकेंगे।
‣ ड्यूल-टोन थीम इंटीरियर, चार-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग
‣ 12.3-इंच ड्यूल डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट + ड्राइवर डिस्प्ले)
‣ 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
‣ बेंच सीट सेटअप फर्स्ट रो के लिए रियर सीट्स फोल्डेबल
‣ हीटेड/वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग
KIA EV5 में 7 एयरबैग्स, एडवांस्ड एडीएएस टेक्नोलॉजी, रिवर्सिंग कैमरा, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट, और 5 स्टार क्रैश रेटिंग दी गई है। यह अत्याधुनिक एक्टिव और पैसिव सेफ्टी सिस्टम के साथ एक सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV है।