Rajasthan 4th Grade Bharti Exam Paper 2025 : Admit Card, Exam Date, Syllabus & Salary


By Rajesh Kumar at  2025-08-20  at 11:30:36
Rajasthan 4th Grade Bharti Exam Paper 2025 : Admit Card, Exam Date, Syllabus & Salary
Rajasthan 4th Grade Bharti Exam Paper 2025 : Admit Card, Exam Date, Syllabus & Salary





चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती राजस्थान 2025: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में निकाली गयी अब तक की बड़ी भर्तियों में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती शामिल है जिसमे कुल 53,749 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर ऑनलाइन किए गए थे।

और आवेदन लेने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 थी। इस भर्ती में 18 से 40 वर्ष के बीच के कम से कम 10वीं कक्षा पास या समकक्ष उम्मीदवार भी आवेदन किये थे। यह भर्ती राजस्थान के विभिन्न विभागों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर की जा रही है, जो ग्रुप-D स्तर के पद हैं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेतन -



दोस्तों rajasthan 4th grade salary की बात करें तो शुरुआती वेतन लगभग 18,000 से लेकर ₹56,900 प्रतिमाह तक हो सकता है। इसमें बेसिक सैलरी के साथ कई भत्ते भी शामिल होते हैं, जैसे - Dearness Allowance (DA), House Rent Allowance (HRA), मेडिकल भत्ता, अन्य भत्ते (जैसे ट्रैवल आदि), पेंशन और अन्य लाभ शामिल है।

4th Grade Vacancy In Rajasthan Exam Date -



राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी की वैकेंसी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से अगले महीने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितम्बर 2025 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सभी 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड को लगभग 25 लाख आवेदन मिल चुके है, जिससे यह परीक्षा राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल हो गयी है।

4th Grade Vacancy In Rajasthan Exam Pattern -



अभ्यर्थियों को बता दे की यह परीक्षा में कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें राजस्थान सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का वज़न बढ़ाकर 41% कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। और नेगेटिव मार्किंग की बात करें तो गलत उत्तरों पर अंक कटौती (1/3) लागू होगी।

4th Grade Vacancy In Rajasthan Syllabus -



चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती राजस्थान 2025 syllabus पर बात करें तो जिन विद्यार्थियों ने अपना फॉर्म इस भर्ती के लिए भरा है, उन्हें निचे दिए गए सभी विषयों पर अपनी तैयारी मजबूत करनी होगी...

• सामान्य हिंदी

• अंग्रेजी

• भूगोल

• राजस्थान का इतिहास

• भारतीय संविधान

• सामान्य विज्ञान

• गणित

चतुर्थ श्रेणी का सिलेबस के उपरोक्त सभी विषयों पर आप अपनी मजबूत बराबर बनायें रखें। दोस्तों राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 की तैयारी के लिए प्रभावी टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। यहां कुछ महत्वपूर्ण टाइम मैनेजमेंट टिप्स दिए गए हैं जो आपकी तैयारी को और मजबूत बनायेंगे...

1. पढ़ाई का टाइम टेबल बनाएं।

2. अधुनिक और पुराने दोनों टॉपिक्स के लिए समय निर्धारित करें।

3. परीक्षा पैटर्न के अनुसार अभ्यास करें।

4. रोजाना रिविजन के लिए समय रखें।

5. कमजोर विषयों को ज्यादा प्राथमिकता दें।

6. टाइम ब्लॉकिंग तकनीक अपनाएं।

7. रोजाना पढ़ाई के बाद छोटा ब्रेक जरूर लें।

8. परीक्षा से पहले पिछले साल के प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट पर फोकस करें।

Rajasthan 4th Grade Bharti Exam Paper 2025 -



जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहाँ क्लिक करके Rajasthan 4th Grade Bharti Exam Paper 2025 की तयारी सकते हैं। क्योंकि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती राजस्थान 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इन प्रश्नों को एकदम मुफ्त में पढ़ सकते हैं और अपनी तैयारी में शामिल कर सकते हैं। मॉडल पेपर से परीक्षा की तैयारी कई तरह से बेहतर होती है, खासकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए।

इस परीक्षा के लिए कहा जा रहा है की इसका पेपर निम्न स्तर का ही आएगा। हालाँकि ये बात तो जब परीक्षा को आयोजित किया जाएगा तभी पता चलेगा की अभ्यर्थी इसे लेकर क्या कुछ कहेंगे। लेकिन फिर भी आपको अपनी तरफ से बेहतर तयारी करनी है।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 -



दोस्तों जिस दिन हम आपको पोस्ट बता रहे है, तब तक Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 का लिंक एक्टिव नही हुआ है। लेकिन आप Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 को परीक्षा तिथि के कुछ दिन पहले डाउनलोड कर सकते है। यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे, जिसे फॉलो करें...

1. सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउज़र में जाएँ।

2. यहाँ आपको यूआरएल बॉक्स में (rssb.rajasthan.gov.in) डालना है।

3. इसके बाद आप आपके सामने एडमिट कार्ड का लिंक आ जाएगा।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको Application ID और जन्मतिथि भरनी है।

5. अंत में आप सबमिट करके अपना Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Download करें।





Labels: All admit_card , Jobs In rajasthan , Jobs In RSMSSB , Group D Vacancy and Jobs