Rajasthan Patwari Vacancy 2025: राजस्थान में वर्ष 2025 के लिए कुल 3,705 पदों के लिए भर्ती 17 अगस्त (rajasthan patwari exam date 2025) को आयोजित होगी। आपको बता दे की इसमें 3,183 नॉन-टीएसपी और 522 टीएसपी पद शामिल हैं। इसलिए परीक्षार्थी एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ रखें।
जब भी परीक्षार्थी परीक्षा देने जाएं वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) ज़रूर ले जाएं। और समय से पहले पहुँचें। ताकि चेकिंग और सीटिंग आसानी से हो सके और आप असुविधा से बच सकें।
अगर आप भी अपना rajasthan patwari admit card 2025 download करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है...
1. सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउज़र में जाएँ।
2. यहाँ आपको यूआरएल बॉक्स में (rssb.rajasthan.gov.in) डालना है।
3. इसके बाद आप आपके सामने एडमिट कार्ड का लिंक आ जाएगा।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको Application ID और जन्मतिथि भरनी है।
5. अंत में आप सबमिट करके अपना rajasthan patwari admit card 2025 download करें।
आपको बता दे की राजस्थान पटवारी भर्ती का पेपर कुल 300 नम्बर का होगा जिसमे आपको 150 प्रश्न पूंछे जायेंगे। राजस्थान पटवारी परीक्षा का सिलेबस पांच भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है...
1. भारत का सामान्य विज्ञान, इतिहास, राजनीति और भूगोल: सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स
2. राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति
3. सामान्य अंग्रेजी और हिंदी
4. मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता
5. सामान्य कंप्यूटर
वर्ष 2025 की राजस्थान पटवारी भर्ती में प्रत्येक प्रश्न के 05 विकल्प A, B, C, D, E. अंकित रहेगें। उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल उत्तरपुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा। ध्यान रखें की जिस अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नो को किन्ही पाँच गोलों में से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जावेगा।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहाँ क्लिक करके rajasthan patwari previous year paper की तयारी सकते हैं। क्योंकि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है।
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इन प्रश्नों को एकदम मुफ्त में पढ़ सकते हैं और अपनी तैयारी में शामिल कर सकते हैं।
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के नोटीफिकेशन के अनुसार राजस्थान पटवारी के लिए हाथ में वेतन कटौती के बाद लगभग 24,380 रुपये है, जिसमें मूल वेतन, महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए) और हार्ड ड्यूटी भत्ता शामिल है।