-UPPSC RO ARO Samiksha Adhikari Exam Paper Gk ebooks


Rajesh Kumar at  2018-08-27  at 09:30 PM
विषय सूची: UP Uttar Pradesh Gk Population Census 2011 >> UP Uttar Pradesh Gk Population Census 2011 >> UP Uttar Pradesh Gk Population Census 2011 >>> UPPSC RO ARO Samiksha Adhikari Exam Paper

UPPSC RO ARO Samiksha Adhikari
1. भारत में सबसे अधिक उपजाऊ मृदा कौन - सी है ? – जलोढ़ मृदा
2. साधारणत ओरोबैंकी खरपतवार किस फसल के खेत में पाया जाता है ? – धान के खेत में
3. सबसे अधिक प्रोटीन किसमें पाई जाती है ? – सोयाबीन के दाने में
4. किसी फार्म के चल लागत पूँजी में बीज , उर्वरक , सिंचाई जल और भूमि - राजस्व इनमें से क्या शामिल नहीं है ? – भूमि - राजस्व
5. ’ मुद्रा के अवमूल्यन का क्या परिणाम होता है ? –देश में आयातों का बढ़ना और निर्यातों का घटना
6. 31 मार्च , 2015 तक किस गैर - बैंकिंग वित्तीय संस्था को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा व्यापारिक बैंक खोलने का लाइसेंस दिया गया ? – आइ.डी.एफ.सी.
7. भारत में दीर्घकालीन राजकोषीय नीति की घोषणा किस वित्तमंत्री द्वारा की गई ? – वी.पी. सिंह
8. विक्रय - कर , एक्साइज ड्यूटी , कस्टम्स ड्यूटी और सम्पदा - कर इनमें से कौन - सा प्रत्यक्ष कर है ? – सम्पदा - कर
9. किस राज्य सरकार के व्यापार का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक नहीं करता है ? – जम्मू और कश्मीर
10. भारत में किसने आमदनी पर कर की शुरूआत की थी ? – जेम्स विल्सन
11. पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी ऐक्ट , 1972 के अनुसार ग्रेच्युटी भुगतान की अधिकतम सीमा क्या है ? – रु. 10 लाख
12. ’ पैन ’ के प्रारंभ में पाँच अंग्रेजी के अक्षर होते हैं , जैसे AFZPK 7190 K. इसमें P क्या दर्शाता है ? – व्यक्तिगत
13. 2011 में सूक्ष्म वित्त संस्थाएँ ( माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन ) किस समिति की सिफारिश पर स्थापित किए गए ? – मालगाम समिति
14. ’ प्रधानमंत्री जन धन योजना ’ में क्या है ? –1 , 00 , 000 रु. का दुर्घटना बीमा और 30 , 000 रु. का जीवन बीमा
15. भारत में प्रभावित साक्षरता - दर की गणना किस उम्र के ऊपर की जनसंख्या से की जाती है ? – 7 वर्ष
16. लकड़ी काटना , सामाजिक वानिकी , वन - मोहत्सव और वनरोपण इनमें से किस कार्य से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता है ? – लकड़ी काटना
17. ’ ह्यूमस ’ किसका उदाहरण है ? – जैविक कोलॉइड
18. पारिस्थितिकी किसके बीचपारस्परिक संबंधों का अध्ययन है ? – मृदा और जल
19. मुदाक्षरण को किससे रोका जा सकता है ? – वनरोपण से
20. लखनऊ जिले की सीमा किस जिले की सीमा को स्पर्श नहीं करती है ? – बलिया
21. उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने में कौन - सा कारक सबसे अधिक प्रभावी है ? – उन्नत किस्म के बीजों का बढ़ता प्रयोग
22. उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न शहरों में मेट्रो रेल चलाने का निर्णय किया है । उस सूची में कानपुर , इलाहाबाद , आगरा और वाराणसी इनमें से किसका स्थान नहीं है ? – इलाहाबाद
23. भारत में कोयले का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? – ओड़िशा
24. क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का दूसरा वृहत्तम महाद्वीप कहाँ है ? – अफ्रीका
25. अरावली श्रेणियाँ किस राज्य में स्थि​त हैं ? – राजस्थान
26. कौन - सी नदी ओडिशा में अपना डेल्टा बनाती है ? – महानदी
27. बेतवा नदी किससे मिलती है ? – यमुना से
28. किस महाद्यीप में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों का विस्तार अधिक है ? – एशिया
29. सोना , ताँबा , जस्ता और चांदी इनमें से मेक्सिको सबसे बड़ा किसका उत्पादक है ? –चांदी का
30. कौन - सा नगर सुपीरियर झील पर स्थित है ? – डुलुथ
31. हजीरा - बीजापुर - जगदीशपुर ( एच.बी.जे. ) गैस पाइप - लाइन किस प्राधिकरण द्वारा निर्मित की गई है ? – गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
32. निम्नलिखित में से कौन - सा राज्य इलायची के उत्पादन के लिए पहचान नहीं रखता है ? – ओड़िशा
33. भारत के कितने राज्य समुद्र के किनारे पर है ? – 9
34. सारगासो समुद्र किसकी विशिष्टता है ? –विशिष्ट समुद्री वनस्पति
35. झीलों में से कौन - सी एक विश्व धरोहर स्थल है ? – डोमिनिका की बॉयलिंग झील
36. भारत के राज्यों में से कौन - सा एक नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक है ? – केरल
37. मुंबई की मीठी नदी किस झील से निकलती है ? – विहार झील
38. महात्मा गाँधी की ऐतिहासिक प्रतिमा का अनावरण किस देश की संसद चौक ( पार्लियामेंट स्क्वेयर ) में किया गया है ? –ब्रिटेन
39. ’ टाइम्स की विश्व प्रतिष्ठित रैंकिंग , 2015 ’ में कौन - सा विश्वविद्यालय शीर्ष पर रहा है ? –हार्वर्ड विश्वविद्यालय
40. ’ नैना ’ नाम से नया शहर हवाई - अड्डों में से किसके पास स्थापित किया जाएगा ? – नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा , मुंबई
41. उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ( एन.सी.जेड.सी.सी. ) चैती और कजरी केंद्रों का आयोजन किस शहर में करेगा ? – वाराणसी
42. लखनऊ बॉय पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई ? – विनोद मेहता
43. किस राष्ट्रीय उद्यान ने वन्यजीव प्रबंधन के लिए ड्रोन या मानव - रहित हवाई वाहन का उपयोग करना प्रारंभ कर दिया है ? – बाँदीपुर टाइगर रिजर्व
44. गार्जियन समाचार - पत्र के एडिटर - इन - चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ? –कैथरीन वाइनर
45. ’ मीठी - विरदी ’ परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया जाएगा ? –यू.एस.ए.
46. नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार , भारत विश्व में इस्पात उत्पादन में किस स्थान पर है ? – तीसरा
47. ’ एजेंडा - 21 ’ किस क्षेत्र से संबंधित है ? –सतत विकास
48. केंद्र सरकार का ’ मिशन इंद्रधनुष ’ किससे संबंधित है ? – टीका - निवारणीय रोगों के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण
49. प्रतिष्ठित ’ टायलर पुरस्कार ’ किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ? – पर्यावरण सुरक्षा
50. हाल ही में खाद्य संसाधन के लिस स्वीकृत 17 मेगा फूड पार्कों में से कितने राज्य एजेंसियों को आवंटित किए गए हैं ? – 7
51. ’ स्टॉकहोम जल पुरस्कार , 2015 ; के विजेता राजेंद्र सिंह किस गैर - सरकारी संगठन के साथ जुड़े हुए हैं ? – तरुण भारत संघ
52. 2016 में आयोजित होने वाले आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सातवें एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा ? – भारत
53. पुलिस , सुरक्षा और आप​राधिक न्याय पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रथम आतंकवाद - विरोधी सम्मेलन , 2015 कहाँ आयोजित किया गया ? – जयपुर
54. 2000 के 2 / 5 के 50% का 40% कितना होगा ? – 160
55. 9 / 13 , 17 / 26 , 28 / 39 और 33 / 52 में सबसे बड़ी भिन्न है ? – 28 / 39
56. यदि 10 और 50 के मध्य एक अभाज्य संख्या इस प्रकार है कि उसके अंकों को आपस में बदलने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है , तो उस संख्या का वर्ग है– 121
57. अक्षर श्रृंखला A R E N I J M ? में लुप्त अक्षर है– F
58. यदि शब्द ’ MATHEMATICS ’ में M को P से , A को D से , T को W से और इसी प्रकार अन्य को बदल दिया जाए , तो नवीन अक्षर श्रृंखला का 9वाँ अक्षर होगा– L
59. - 100 को विभाजित करने वाली प्राकृत संख्याओं का योग है– 217
60. + और ÷ तथा 2 और 5 को आपस में बदलते हुए 8 + 4 × 5 ÷ 2 – 3 का मान ज्ञात कीजिए– 6
61. राम उत्तर - पश्चिम 4 किमी पैदल चलता है और फिर 3 किमी दक्षिण - पश्चिम जाता है । प्रस्थान बिंदु से वह ​कितनी दूरी पर है ? – 5 किमी
62. अनुक्रम XBZ , VDY , TFX , RHW , ? में अगला पद क्या है ? – PJV
63. यदि किसी आयताकार क्षेत्र की लंबाई 50% बढ़ा दी जाए तथा चौड़ाई 20% बढ़ा दी जाए , तो उसका क्षेत्रफल कितना गुना हो जाएगा ? – 9 / 5 गुना
64. यदि एक दर्पण में देखने पर किसी घड़ी में सयम 9 बजरक 30 मिनट प्रतीत होता है , तो सही समय कितना होगा ? – 2 30
65. यदि 5 , 10 , 15 तथा X का औसत 20 है , तो X का मान कितना है ? – 50
66. निम्नलिखित किस राज्य ने पक्षी के रूप में घरेलू गौरेया की घोषणा की है ? – दिल्ली
67. प्रसिद्ध व्यक्तित्व युसूफ अली केचेरी का निधन हो गया है , वे किस रूप में प्रसिद्ध थे ? – मलयालम कवि के रूप में
68. इंडियन पार्लियामेंटरी डिप्लोमेसी - स्पीकर्स पर्सपेक्टिव नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है ? – मीरा कुमार
69. प्रसिद्ध व्यक्तित्व लिया वैन लीर का हाल ही में निधन हो गया है । वह कौन थी ? – इजराइली सिनेमा की अग्रदूत
70. श्रीरामायण महान्वेषणम् पुस्तक किसने लिखी है ? – एम. वीरप्पा मोइली
71. ’ सोलर इम्पल्स 2 ’ क्या है ? – सौर ऊर्जा - चालित विमान
72. किस राज्य ने लड़कियों के लिए ’ भाग्यश्री ’ योजना को प्रारंभ किया है ? – महाराष्ट्र
73. ’ जनरथ ’ नाम दिया गया है ? – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए निम्न लागत ए.सी. बस सेवा को
74. उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में वर्ष 2015 - 16 को किस रूप में मनाने का निर्णय लिया है ? – किसान वर्ष
75. 2011 की जनगणना में उत्तर प्रदेश के किस जिले में साक्षरता दर उच्चतम थी ? – गाजियाबाद
76. उत्तर प्रदेश सरकार की आय का सबसे बड़ा भाग किससे आता है ? – व्यापार - कर से
77. उत्तर प्रदेश में ’ नॉलेज पार्क ’ की स्थापना की जा रही है ? – नोएडा में
78. ’ मेक इन इंडिया ’ कार्यक्रम का लोगो क्या है ? – शेर
79. यौगिकों के किस समूह को ’ सहायक आहार कारक ’ कहा जाता है ? – विटामिन
80. प्लास्टिक , पॉलीथिन , पारा ( मर्करी ) और रबर इनमें से कौन - सा जैव निम्नीकरणीय है ? – रबर
81. कौन - सी गैस ओजोन परत के ​ह्रास के लिए उत्तरदायी है ? – क्लोरोफ्लुओरोकार्
82. हवाई जाहज के टायरों को चौड़ा करने में कौन - सी गैस प्रयुक्त होती है ? – हीलियम
83. भोजन का एक प्रमुख अंग क्या है ? – कार्बोहाइड्रेट
84. ’ लाल स्याही ’ किससे बनाई जाती है ? –एनिलीन से
85. भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित यौगिक का नाम क्या था ? – मिथाइल आइसोसायनेट
86. फोटोग्राफी में स्थिर करने के रूप में प्रयुक्त होने वाला रासायनिक पदार्थ कौन - सा है ? – सोडियम थायोसल्फेट
87. प्रतिशतता के आधार पर वायुमंडल में सर्वाधिक पाई जाने वाली गैस कौन - सी है ? – नाइट्रोजन
88. मानव के बाल एवं नख में कौन - सा प्रोटीन विद्यमान है ? – किरेटिन
89. किस लवण को प्रतिदिन खाद्य - नमक के रूप में उपयोग नहीं करना चाहिए ? – सेंधा नमक
90. प्राकृतिक कपूर किससे प्राप्त होता है ? –चीन तथा जापान के एक देशज वृक्ष से
91. गाय का दूध पीले - सफेद रंग का होता है , जिसका कारण उसमें केसीन , लैक्टोस , केसीन के साथ - साथ कैरोटीन और लैक्टोस के साथ - साथ ब्यूटिरिक ऐसिड इनमें से किसकी उपस्थिति है ? – केसीन के साथ - साथ ब्यूटिरिक ऐसिड
92. किसे शाहजहाँ ने ’ शाह - बुलंद - इकबाल ’ की पदवी दी थी ? – दारा शिकोह
93. ’ नयनार ’ कौन थे ? – शैव धर्मानुयायी
94. ’ सप्तपर्णी गुफा ’ कहाँ स्थित है ? – राजगृह में
95. ’ द्वारसमुद्र ’ किस राजवंश की राजधानी थी ? – होयसल
96. ’ गोपथब्राह्मण ’ किस वेद संबंधित है ? –अथर्ववेद से
97. महाभारत मूलत किस रूप में जानी जाती थी ? – जयसंहिता
98. किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि स्कंदगुप्त ने हुणों को पराजित किया था ? –भीतरी स्तंभ - लेख
99. वल्लभी विश्वविद्यालय ​कहाँ स्थि​त था ? – गुजरात में
100. हर्ष ने निम्नलिखित में से किन रचनाओं का लेखन किया था ? – 1. प्रियदर्शिका 2. नागानंद 3. रत्नावली
101. हीनयान अवस्था का विशालतम एवं सर्वाधिक विकसित शैलकृत चैत्यगृह ​कहाँ स्थित है ? – पीतलखोरा में
102. ’ रौलेट ऐक्ट ’ किस वाइसराय के काल में पारित हुआ था ? – लॉर्ड चेम्सफोर्ड
103. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम , 1947 में कब प्रभावी हुआ था ? – 18 जुलाई , 1947 को
104. ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार को राष्ट्रीय नीति के रूप में कब अपनाया गया था ? –1905 में
105. ’ फूट डालो और राज्य करो ’ की रणनीति किसके द्वारा अपनाई गई थी ? – लॉर्ड कर्जन के द्वारा
106. गदर पार्टी का मुख्यालय कहाँ था ? –सैन फ्रान्सिस्को में
107. गोपाल कृष्ण गोखले , बिपिन चंद्र पाल , लोकमान्य तिलक और लाला लाजपत राय इनमें से कौन उग्र राष्ट्रवाद के उल्लेखनीय नेताओं में से नहीं था ? – गोपाल कृष्ण गोखले
108. किसे ’ द ग्रैंड ओल्ड मैन ’ के नाम से जाना जाता है ? – दादाभाई नौरोजी
109. डॉ. राजेंद्र प्रसाद , पं जवाहरलाल नेहरू , सरदार पटेल और डॉ. बी.आर.अम्बेडकर इनमें से कौन भारतीय संविधान सभा का अध्यक्ष था ? – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
110. स्वतंत्रता का नव - ग्रहीत तिरंगा पहली बार कब लहराया गया ? – 31 दिसंबर , 1929
111. भू - दान आंदोलन का प्रारंभ सर्वप्रथम किस राज्य में हुआ था ? – आंध्र प्रदेश
112. भारतीय संविधान में समानता का अधिकार 5 अनुच्छेदों द्वारा स्वीकृत वे हैं ? –अनुच्छेद 14 - 18
113. भारत के संविधान के निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों की अवधारणा उधार लिया था ? –यू.एस.ए. के संविधान से
114. किनके बीच संबंधों की पुनरीक्षा के लिए सरकारिया आयोग का गठन किया गया था ? – केंद्र और राज्य
115. भारत के संविधान के किस भाग में संघ राज्य संबंधों का उल्लेख गया है ? – भाग XIV ( चौदह )
116. यदि भारत के राष्ट्रपति और उप - राष्ट्रपति दोनों त्यागपत्र दे दें , तो एसी स्थिति में राष्ट्रपति के रूप में कौन कार्य करेगा ? – सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
117. कौन - सा एक राज्य का नीति - निदेशक सिद्धांत संविधान में बाद में जोड़ा गया ? –मुफ्त कानूनी सलाह
118. भारत में ’ न्यायिक सक्रियता ’ किससे संबंधित है ? – जनहित याचिका से
119. 2015 - 16 में संघ सरकार के बजट में कौन - सी पेंशन योजना को पुन प्रांरभ किया गया है ? – अटल पेंशन योजना
120. 2015 - 16 में संघ सरकार के बजट में बीमा कंपनियें की अंशपूँजी के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दी गई है ? – 76%
121. मेघालय का लोकनृत्य कौन - सा है ? – लोहो
122. वर्ष 2014 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किनको प्रदान किया गया ? – शशि कपूर
123. उत्तर प्रदेश कृषि उनुसंधान परिषद कहाँ स्थित है ? – लखनऊ में
124. केंद्रीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों का अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थि​त है ? – लखनऊ में
125. उत्तर प्रदेश में आलू का अनुसंधान केंद्र किस जिले में स्थित है ? – मेरठ




सम्बन्धित महत्वपूर्ण लेख
UP Uttar Pradesh Gk Population Census 2011
UPPSC RO ARO Samiksha Adhikari Exam Paper

UPPSC RO ARO Samiksha Adhikari 1 . Bhaarat Me Sabse Adhik Upajaoo Mrida Kaun - Si Hai ? Jalodh 2 साधारणत ओरोबैंकी Kharpatwar Kis Fasal Ke Khet Paya Jata Dhan 3 Protein Kisme Pai Jati Soyabean Dane 4 Kisi Form Chal Lagat Punji Beej Urvarak Irrigation Jal Aur Bhumi Rajaswa Inme Se Kya Shamil Nahi 5 ’ Mudra Awmulyan Ka Parinnam Hota –देश Ayaton Badhna Niryaton Ghatna 6 31 March 2015 Tak Gair Banking Vittiya Sanstha Ko I


Labels,,,